मैया प्यार तेरा हम पाने दरबार आ गए,
तुझे दिल की बात सुनाने दरबार आ गए,
बोलो जय मां जय मां,
बोलो जय मां जय मां जय मां जय मां…

प्यार मिला तेरा जी भर के जाने को अब दिल ना माने,
तेरे आंचल में सुख पाने दरबार आ गए,
मैया प्यार तेरा हम पाने दरबार आ गए…..

जो तेरे दरबार में आवे तेरी कृपा उस पर हो जावे,
तेरी कृपा दृष्टि को पाने दरबार आ गए,
मैया प्यार तेरा हम पाने दरबार आ गए…..

प्यार तेरा है अजब निराला मुक्ति सुधा लुटाने वाला,
इस सरिता में डुबकी लगाने दरबार आ गए,
मैया प्यार तेरा हम पाने दरबार आ गए……

करुणामई सरकार तुम ही हो,
भक्तों की प्राण आधार तुम ही हो,
तेरे नाम की महिमा गाने दरबार आ गए,
मैया प्यार तेरा हम पाने दरबार आ गए,
तुझे दिल की बात सुनाने दरबार आ गए,
मैया प्यार तेरा हम पाने दरबार आ गए……

Author: Unkonow Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

शनि जयंती

Tuesday, 27 May 2025

शनि जयंती

संग्रह