गई थी वृंदावन डगरिया,
सांवरिया से लड़ गई नजरिया…..

जब मैं पहुंची गोकुल नगरिया,
गोकुल नगरिया सखी गोकुल नगरिया,
पालना में झूले दोनों भैया,
सांवरिया से लड़ गई नजरिया…..

जब मैं पहुंची जमुना किनारे,
यमुना किनारे सखी यमुना किनारे,
मोह गई श्याम की मुरलिया,
सांवरिया से लड़ गई नजरिया…..

जब मैं पहुंची निधिवन डगरिया,
निधिवन डगरिया सखी निधिवन डगरिया,
रास रचावे दोनों भैया,
सांवरिया से लड़ गई नजरिया…..

जब मैं पहुंची मथुरा नगरिया,
मथुरा नगरिया सखी मथुरा नगरिया,
गैया चरामे दोनों भैया,
सांवरिया से लड़ गई नजरिया…..

Author: Unkonow Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

शनि जयंती

Tuesday, 27 May 2025

शनि जयंती

संग्रह