तर्ज :- हमारो धन राधा

नंद घर बाजी रे बाजी बधाई
नन्द घर जन्मे कृष्ण कन्हाई

  1. परिपूर्ण ब्रह्म लीला अवतारी
    नारायण बने कृष्ण मुरारी
    महिमा वेद पुराणन गाई, नंद घर …

2 . गोकुल वासी ख़ुशी मनावें
मंगल गीत बधाइयां गावें
बाज रहे बाजे ढोल शहनाई, नंद घर …

3 . नीलमणी घनश्याम सलोना
सुंदर सोहना मन का मोहना
शोभा कान्हा की वर्णी न जाई, नंद घर …

4 . “मधुप” हरी यशोधा का ललना
पलना झूल रहा नंद नंदना
गूंज रही जय जयकार कन्हाई, नंद घर …

नंद घर बाजी रे बाजी बधाई
नन्द घर जन्मे कृष्ण कन्हाई।

Author: Unkonow Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

शनि जयंती

Tuesday, 27 May 2025

शनि जयंती

संग्रह