सीता की लेने खबरिया चले लंका नगरिया,
हो चले लंका नगरिया……

लांघ के सागर कैसे जाएं,
रोके हनुमत की सुरसा डगरिया चले लंका नगरिया,
सीता की लेने खबरिया चले लंका नगरिया,
हो चले लंका नगरिया……

मेरी परीक्षा ले लो माता,
अब तो कर वो कर्म की नजरिया चले लंका नगरिया,
सीता की लेने खबरिया चले लंका नगरिया,
हो चले लंका नगरिया……

जा सीता को हाल सुनाया,
राम जी की दे दी मुन्दरिया चले लंका नगरिया,
सीता की लेने खबरिया चले लंका नगरिया,
हो चले लंका नगरिया……

मेघनाथ जब बाँध के लाया,
आई देखन को सारी नगरिया चले लंका नगरिया,
सीता की लेने खबरिया चले लंका नगरिया,
हो चले लंका नगरिया……

हम सब भक्त बने है पागल,
तेरे चरणों में बीते उमरिया चले लंका नगरिया,
सीता की लेने खबरिया चले लंका नगरिया,
हो चले लंका नगरिया……

Author: Unkonow Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

शनि जयंती

Tuesday, 27 May 2025

शनि जयंती

संग्रह