होता है हर काज का आरम्भ,
जिनके नाम से शुभारम्भ,
वो हैं गणपति गजानन,
जय जय गणपति गजानन,
जय जय गणपति गजानन…..

प्रदक्षिणा कर मात पिता की,
दिया जिन्होंने उन्हें सम्मान,
वो हैं गणपति गजानन,
जय जय गणपति गजानन,
जय जय गणपति गजानन….

होता है हर काज का आरम्भ….

सकल जगत के पालनहारी,
जगत सारा जिनकी संतान,
वो हैं गणपति गजानन,
जय जय गणपति गजानन,
जय जय गणपति गजानन….

होता है हर काज का आरम्भ…..

मसी किया समुद्र जिन्होंने,
रच दिया ग्रंथ महान,
वो हैं गणपति गजानन,
जय जय गणपति गजानन,
जय जय गणपति गजानन…..

होता है हर काज का आरम्भ…..

प्रथम देव प्रथम पूजनीय,
जिनके चरणों में जहान,
वो हैं गणपति गजानन,
जय जय गणपति गजानन,
जय जय गणपति गजानन…..

होता है हर काज का आरम्भ….

Author: Unkonow Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

शनि जयंती

Tuesday, 27 May 2025

शनि जयंती

संग्रह