मंगल कर्ता विघ्नहर्ता तेरी जय हो गणेश

गणपति बप्पा मोरेया, मंगल कर्ता मोरेया,
मोरेया मोरेया मोरेया….

हर शुभ काज में पहले जिसका होता है वंदन..-2
वो तुम्हीं हो विघ्न विनाशक, गौरा सुत नंदन।।
गणपति बप्पा मोरेया, मंगल कर्ता मोरेया।।

हर शुभ काज में पहले जिसका होता है वंदन..2
वो तुम्हीं हो विघ्न विनाशक, गौरा सुत नंदन।।
गणपति बप्पा मोरेया, मंगल कर्ता मोरेया।।
गणपति बप्पा मोरेया, मंगल कर्ता मोरेया।।

सुर-नर, मुनि सब हुए अचंभित गूँजे जय जयकार।
मात-पिता की परिक्रमा कर जीत लिया संसार…-2
कितना भी गुणगान करें ये कम होगा भगवन..-2
वो तुम्हीं हो विघ्न विनाशक, गौरा सुत नंदन।
गणपति बप्पा मोरेया, मंगल कर्ता मोरेया।।
गणपति बप्पा मोरेया, मंगल कर्ता मोरेया।।

सुफल नहीं कोई काम जगत में बिन तेरे गणराज।
हे भय भंजन, कष्ट निकंदन रख लो हमरी लाज…-2
जिसकी भक्ति भाव में डूबा है मेरा तन-मन,
वो तुम्हीं हो विघ्न विनाशक, गौरा सुत नंदन।
गणपति बप्पा मोरेया, मंगल कर्ता मोरेया।।
गणपति बप्पा मोरेया, मंगल कर्ता मोरेया।।

Author: Unkonow Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

शनि जयंती

Tuesday, 27 May 2025

शनि जयंती

संग्रह