जय जय देवा, जय गणपति देवा,
माता है गौरी, पिता महादेवा,
मूषक आपकी सवारी है देवा,
माता है गौरी, पिता महादेवा,
जय जय देवा……

एक दन्त दयावन्त, चार भुजाधारी,
लड्डुअन का भोग लगे, मूसे की सवारी,
भोग लगता मोदक और मेवा,
माता है गौरी, पिता महादेवा,
जय जय देवा……

सबसे पहले होता है आपका पूजन,
गणपति बप्पा पुकारे सारे भक्तजन,
ऋषि मुनि संत भक्त करे सेवा,
माता है गौरी, पिता महादेवा,
जय जय देवा……

Author: Unkonow Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

शनि जयंती

Tuesday, 27 May 2025

शनि जयंती

संग्रह