हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है,
इन आंसुओ की माँ हम माला लाये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है……

पापी हुँ बड़ा सबसे नही दान किया मैने,
नही साधु संतों का सम्मान किया मैंने,
इस माया नगरी में तेरा नाम भुलाये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है……

तारिफ करू कैसे तेरे गहने पायल की,
स्वीकार करो अम्बे तुम विनती घायल की,
तेरी शान मे हमने माँ ये शब्द सजाये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है……

सुन ले शेरांवाली सुन ले मेहरावाली,
अब नजर कर्म कर दो ओ माँ लाटांवाली,
हम सकंट मे है माँ तेरी आस लगाये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है……

हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है,
इन आंसुओ की माँ हम माला लाये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है…..

Author: Unkonow Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

शनि जयंती

Tuesday, 27 May 2025

शनि जयंती

संग्रह