मकर संक्रांति Date: Wednesday, 14 Jan 2026
पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर होता है तभी मकर संक्रान्ति होती है। वैसे संक्रान्ति हर महीने होती है। परन्तु कर्क और मकर राशियों पर सूर्य के आने से विशेष महत्त्व होता है। यह संक्रमण क्रिया छः-छः महीने के अन्तर से होती है।
मकर संक्रान्ति से सूर्य उत्तरायण स्थित रहने पर दिन बड़े और रातें छोटी होती हैं। सूर्य दक्षिणायन रहने पर रात्रि बड़ी और दिन छोटे होते हैं।
अंग्रेजी कलैण्डर के अनुसार मकर संक्रान्ति हमेशा 14 जनवरी को होती है। इस दिन गंगा स्नान तथा ब्राह्मणों को दान देने का विधान है। दक्षिण भारत में इसको भोगल कहा जाता है।